चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के मुकाबले में संजू सैमसन 48 रन बनाकर आउट हो गए। उनको केकेआर के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने गजब बोल्ड मारा।
चेन्नई: आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुआ। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाने वाले संजू सैमसन ने 48 रन की पारी खेली। सैमसन इस मुकाबले में भी बड़ी इनिंग्स खेल सकते थे। लेकिन उनको केकेआर के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने बोल्ड कर दिया।
संजू सैमसन ने पहले लगाया छक्का, फिर त्यागी ने अगली बॉल पर मारा बोल्ड चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का 12वां ओवर कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन स्ट्राइक पर थे। संजू ने पहली बॉल पर लॉन्ग ऑफ की तरफ छक्का लगा दिया। वहीं इसकी फिर अगली बॉल पर ही कार्तिक ने सैमसन को बोल्ड मारकर उनकी पारी का अंत कर दिया।
कार्तिक त्यागी ने बिल्कुल ऊपर और स्टंप्स में तेज गति से गेंद डाली। सैमसन उस बॉल पर पूरी तरह से बीट हो गए। वह गेंद को बल्ले से कनेक्ट ही नहीं कर पाए और गेंद सीधा जाकर स्टंप्स में लगी। संजू ने 32 गेंद में 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए।
पहली पारी में चेन्नई ने बनाए 193 रन बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर193 रन बनाए। सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने ही बनाए। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंद में 41 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने भी 38 रन की शानदार पारी खेली।
कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज कार्तिक त्यागी रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए। इसके अलावा सुनील नरेन, अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा को 1-1 विकेट मिला।
कार्तिक त्यागी न्यूज संजू सैमसन बनाम कार्तिक त्यागी चेन्नई बनाम कोलकाता Sanju Samson News Kartik Tyagi News Sanju Samson Vs Kartik Tyagi Csk Vs Kkr
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Business News Today 7 Jan Dec: लगातार दूसरे दिन क्यों गिरा सेंसेक्स?सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स ने 48 हजार 558 का उच्चतम स्तर छुआ। हालांकि, बाद में यह 465 अंक नीचे 48 हजार 93
Read more »
48 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ Tecno Camon 18 भारत में लॉन्चTecno Camon 18 के साथ रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है और फ्रंट में भी 48 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया
Read more »
139 किलो के शख्स ने घटाया 48 किलो वजन, सिर्फ इन 2 चीजों से हुआ कायापलट139 kg man lost 48 kg of weight: 139 किलो के शख्स ने घटाया 48 किलो वजन, सिर्फ इन 2 चीजों से हुआ कायापलट
Read more »
दिल्ली में मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी- अगले 48 घंटे तक जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, NCR में बाढ़ का खतराWeather News : IMD Says Heavy rain will continue for the next 48 hours in Delhi, दिल्ली में मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी- अगले 48 घंटे तक जारी रहेगा भारी बारिश का दौर
Read more »
Bihar Elections: आम आदमी पार्टी ने 48 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, अब तक 59 प्रत्याशियों का ऐलानAAP releases list of 48 candidates Bihar Elections 2025 आम आदमी पार्टी ने 48 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, अब तक 59 प्रत्याशियों का ऐलान बिहार राज्य
Read more »
फीफा विश्व कप की सभी 48 टीमों तय, 12 ग्रुप में बांटा गया, 4 पहली बार हिस्सा ले रहींफीफा विश्व कप 2026 में 48 टीमें हिस्सा लेंगी। सबी 48 टीमों तय हो गई हैं। केप वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान की टीमें पहली बार विश्व कप में हिस्सा लेगी।
Read more »



